Thursday, 2 April 2015

गोरी चमड़ी से नस्लवादी था बयान





गिरिराज सिंह को सोनिया गांधी के खिलाफ बयान देना काफी महंगा पड़ रहा है। बयान के लिए खेद प्रकट करने के बावजूद उन्हें कोई राहत मिलता नहीं दिख रहा। बयान में नाइजीरिया का हवाला देना गिरिराज के लिए और मुश्किल खड़ा कर रहा है। गिरिराज के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए नाइजीरिया के राजनयिक ओबी. ओकोंगोर ने कहा कि इस बयान को लेकर विदेश मंत्रालय में शिकायत दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि मंत्री अपने बयान को वापस लेंगे और नाइजीरिया के लोगों से माफी मांगेंगे। गौरतलब है कि गिरिराज सिंह का एक वीडियो सामने आया जिसमें उन्हें सोनिया गांधी पर नस्लभेदी टिप्पणी करते सुना जा सकता है। गिरिराज सिंह ने कहा कि अगर राजीव गांधी किसी नाइजीरियाई महिला के साथ शादी की होती और अगर वह गोरी नहीं होती तो क्या कांग्रेस उन्हें अपना नेता चुनती। गिरिराज ने कहा कि सोनिया गांधी गोरी चमड़ी की वजह से कांग्रेस की अध्यक्ष बनी हैं।  यहाँ क्लिक करे  Live Tv Rajasthan

No comments:

Post a Comment